राजमार्ग पर खड़े खराब ट्रक में आग लगी
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटा फ्लाईओवर के पास सर्विस लेन पर खड़े एक खराब ट्रक में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
बाटा चौक पर फ्लाईओवर के साथ कई ट्रांसपोर्टरों के कार्यालय हैं। ऐसे में फ्लाईओवर के आसपास सर्विस लेन ट्रक-ट्राला आदि खड़े रहते हैं। मंगलवार दोपहर को सर्विस लेन पर खड़े एक खराब ट्रक में अचानक आग लग गई। आग उसके इंजन में लगनी शुरू हुई। ट्रक में आग लगी देख राजमार्ग पर वाहन चालक रुकने लगे। इससे जाम लगने लग गया। ट्रक में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियों मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे आग पर काबू पाया। ब्यूरो