फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास में फंसी कार सवारों को पुलिस ने रस्से की मदद से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरपास में फंसी कार को पुलिस ने निकाला
विज्ञापन

फरीदाबाद। बरसात के कारण एक बार फिर ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित रेलवे अंडरपास में पानी भर गया। ग्रीन फील्ड अंडरपास में पानी भर से उसमें दो कारें डूब गई। इस दौरान समय रहते पुलिस ने रस्सों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

सोमवार आधी रात के बाद से हो रही झमाझम बरसात के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। ग्रीन फील्ड रेलवे अंडरपास में भी बारिश का पानी भर गया। पानी भरे होने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एनएचपीसी चौक की तरफ से आए दो कार चालकों ने उसे पार करने का प्रयास किया। मगर अंडरपास के बीचोंबीच पहुंचते ही कार डूब गई और उसमें पानी भरने लगा। चौकी प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया सूचना मिलने पर उनके साथ एएसआई महावीर, विकास कुमार और सुरेंदर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और कार सवार चार लोगों को रस्से की मदद से बाहर सुरक्षित निकाला। इससे पहले भी कई बार कारें अंडरपास में जमा बरसाती पानी में फंस चुकी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें