ई-लाइब्रेरी की उपयोगिता के दिए टिप्स
- वाईएमसीए में एक्सप्लोर डिजिटल लाइब्रेरी की कार्यप्रणाली की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद के दीनदयाल उपाध्याय केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विश्वविद्यालय से 110 प्रतिभागी फैकल्टी सदस्यों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने शिरकत की।
लाइब्रेरियन डॉ. पीएन बाजपेयी ने बताया कि कार्यशाला के आयोजन का उद्देश्य ई-लाइब्रेरी के उपयोग को प्रोत्साहित करना है। इसके लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् द्वारा गुणवत्ता सुधार योजना के अंतर्गत विश्वविद्यालय को पूर्ण एक्सेस प्रदान किया गया है। डिजिटल लाइब्रेरी एक ऐसी सुविधा है, जो शोधकर्ताओं को व्यापक संग्रह से शोध पत्रों के रूप में संबंधित उपयोगी जानकारी आसानी से प्राप्त करने में मदद करती है। इससे उनके समय की भी बचत होती है। कार्यशाला के तकनीकी सत्र को आईईईई क्लाइंट सर्विसेज, ईबीएससीओ इंफार्मेशन सर्विसेज से रितेश कुमार ने संबोधित किया।