फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका: आरसी कटोच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका: आरसी कटोच
- सूरजकुंड में आयोजित हुई हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ की वार्षिक बैठक

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ की वार्षिक सभा का आयोजन सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में किया गया। इस अवसर पर संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। वार्षिक सभा को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष आरसी कटोच ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी के कारण 1955 में राष्ट्रवादी संगठन भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की गई थी। यह संगठन आज भारत में श्रमिकों का सबसे बड़ा संगठन है।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी भी गठित की गई। इसमें राजेंद्र राय को चेयरमैन, धनवंत सिंह को प्रधान, भाग सिंह को सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा अनिल मैसी और बाबू को उपप्रधान, ऋषि को संगठन सचिव, रूप सिंह को कोषाध्यक्ष और वीरेंद्र सिंह को सहसचिव चुना गया। वार्षिक सभा में अशोक कुमार, शीश राम सैनी, महेंद्र सिंह नरवाल और प्रभु शंकर बिल्हारिय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें