फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नेहरू कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नेहरू कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला
- 20 फीसदी सीट बढ़ाने की मांग को लेकर कॉलेज के बाहर किया प्रदर्शन
- कॉलेज प्रधानाचार्या के समझाने पर खोला ताला

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सरकारी कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में 20 प्रतिशत सीट बढ़ाने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पं. जवाहर लाल नेहरू राजकीय कॉलेज के गेट पर ताला जड़ दिया व उसके बाहर बैठ कर प्रदेश सरकार व शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। गेट पर ताला लगने से सूचना मिलने पर कॉलेज प्रधानाचार्या प्रीता कौशिक वहां पहुंची और छात्रों की बात सुनने के बाद उनकी बात को शिक्षा विभाग तक पहुंचाने की बात कही। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने गेट का ताला खोला।
एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सीट बढ़ाने को लेकर 16 जुलाई से लगातार मांग की जा रही है। इसके बावजूद सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अत्री ने कहा कि 23 जुलाई को उद्योग मंत्री विपुल गोयल को उनके कार्यालय पर ज्ञापन दिया गया था। उस समय उन्होंने 2-3 दिन में सीट बढ़वाने का आश्वासन दिया था। मगर उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा कहा कि एक तरफ तो प्रदेश सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और दूसरी तरफ बेटियों को कॉलेज में दाखिले के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा अगर जल्द सीटें नही बढ़ी तो छात्र धरना प्रदर्शन से आगे बढ़कर भूख हड़ताल करने से भी पीछे नही हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला महासचिव रूपेश, छात्र नेता विकास फागना, आनंद राजपूत, जिला मीडिया संयोजक गुलशन, नेहरू कॉलेज अध्यक्ष मोहित त्यागी, आरिफ खान, वरुण पंडित, सोनू सैनी, विक्रम यादव, दीपक नरवत, रवि नरवत, राहुल पोडलिया, नेहा, चंचल, चेतना, रूबी, अशोक, चेतन, राहुल, आमिर, अवतार सिंह, रोशन सिंह, अंकित गौड़, राज, गौरव कौशिक सहित कई छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें