फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 पहुंची मेलरिया रोगियों की संख्या, 20 अन्य जगहों पर मिला लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
20 अन्य जगहों पर मिला लार्वा
विज्ञापन

फरीदाबाद। डेंगू-मलेरिया रोग की रोकथाम के लिए नेशनल वेक्टर बॉर्न डीजीज कंट्रोल प्रोग्राम की टीम ने सोमवार को जिले के कई शहरी क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने निरीक्षण के दौरान 20 जगहों पर लार्वा पाया गया। केएल महता महिला कॉलेज सहित राहुल कालोनी, एनआईटी-4 निजी सरकारी दफ्तरों में विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। जिले में मलेरिया रोगियों की संख्या 70 पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने आम जन की गंभीरता में कमी को देखते हुए अब तक 1023 चालान काटे हैं।
विज्ञापन

मलेरिया-डेंगू विभाग प्रभारी डा. राम भगत ने बताया कि जिला उपायुक्त अतुल कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को बरसात में अलर्ट रहने को कहा है। इसके तहत बरसात के कारण जगह-जगह जमा पानी में लार्वा खत्म करने के लिए दवाई का छिड़काव जरूरी है। डा. रामभगत ने बताया कि विभाग की ओर से सोमवार से ही दवाई छिड़काव शुरु कर दिया गया है। मलेरिया विभाग प्रभारी ने बताया कि सोमवार को कीट पतगों से रोगों की रोकथाम करने के लिए विशेष टीम ने जिले का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें