फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में 127 घोषणाएं हो चुकी हैं पूरी: कृष्ण लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अरुआ में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने लोगों को सरकारी की उपलब्धियों की जानकारी दी
विज्ञापन

हरियाणा में युवाओं और बेटियों के लिए इनडोर जिम और ई-लाइब्रेरी खोली जा रही

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शुक्रवार को गांव अरुआ में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने लोगों को सरकारी की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक साल में 127 घोषणाएं पूरी हो चुकी है वहीं बची हुई 90 घोषणाएं भी जल्द पूरी कर ली जाएंगी।

इस दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार हरियाणा प्रदेश में सरकार बनी। चुनाव से पहले हर पार्टी अपने घोषणा पत्र जारी करती है इसी क्रम में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 217 घोषणाएं की थी। इसमें से लगभग 127 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं एक साल का सरकार का लक्ष्य है कि बाकी की बची हुई 90 घोषणाएं पूरी कर ली जाएंगी। उसमें लाडो लक्ष्मी घोषणा भी है जिसका शुभारंभ किया जा चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में पूरे 6225 ग्राम पंचायतों में महिलाओं के लिए महिला सांस्कृतिक केंद्र हर गांव में खोलने का काम किया है। अब तक हमने 301 महिला सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से करा दिया है। इसके अलावा हम हर गांव के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए इंडोर जिम खोलने का कार्य किया है और इसी प्रकार हमारे युवाओं और बेटियों के लिए ई लाइब्रेरी खोलने का काम भी हमारी सरकार ने किया है।
विज्ञापन


ग्रामीण आवास योजना के तहत हम पूरे प्रदेश में मकान देने जा रहे हैं। अब तक हमने 58 पंचायत में 884 मकान दिए है और पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। जिसमें 1.59 लाख मकानों के लिए पंजीकरण हुआ है। जिनको हम जल्द मकान देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें