रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने पांच विकेट से जीता मैच
फरीदाबाद। नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 40 ओवर के मैत्री मुकाबले में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने स्टाइकर क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रविंद्र फागना क्रिकेट मैदान पर यूके स्पोर्ट्स क्लब और महाराजा उम्मेद सिंह क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। दोनों मुकाबले में अंकित फागना और वंश ठाकुर को मैन ऑफ मैच से नवाजा गया।
धमेंद्र फागना ने बताया कि नेहरू कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी और स्टाइकर क्लब के बीच 40-40 ओवर का मैत्री मुकाबला खेला गया है। स्टाइकर की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों पर ढेर हो गई। टीम के हरप्रीत सिंह ने 37 गेंदों में 4 फोर और दो सिक्स की मदद से 48 रनों की पारी खेली। वहीं, अक्षय ने 44 और रोहन राणा ने 42 रनों का योगदान दिया। बैटिंग करने उतरी रविंद्र फागना की टीम ने पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से खेलते हुए बैट्समैन अंकित फागना ने 76 गेंदों में तूफानी पारी खेलते हुए 6 सिक्स और 15 फोर की लगा 107 रनों को योगदान दिया। शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पाली रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी मैदान पर यूके स्पोर्ट्स क्लब और महाराजा उमेद सिंह क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। यूके स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रनों बनाए। महाराज की टीम 34वें ओवर में 111 रनों पर ढेर हो गई। यूके स्पोर्ट्स ने 86 रनों से मैच जीत लिया। मुकाबले में वंश ठाकुर को शानदार बॉलिंग के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।