फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर पिस्टल इवेंट सोनीपत के आशीष ने साधा गोल्ड पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शूटिंग में आशीष ने साधा गोल्ड पर निशाना
विज्ञापन


फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एक स्कूल में एसजीएफ राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। पहले दिन खेल में 10 मीटर एयर पिस्टल में सोनीपत के आशीष मलिक ने गोल्ड पर निशाना साधा। उन्होंने 400 में से 378 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। भिवानी के प्रीतम 373 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे थे।
विज्ञापन

सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी खेल हरबीर अधाना ने जानकारी देते हुए बताया कि बालिकाओं के अंडर-17 वर्ग में पानीपत की तारा दहिया ने 372 आगे चल रही है। इस प्रतियोगिता में उपशिक्षा अधिकारी डॉ. अब्दुल रहमान मुख्य अतिथि व सिंहराज विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र को अपने स्कूल में होने वाले खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। इससे शारीरिक विकास के साथ छात्र का मानसिक विकास भी होता है। इस दौरान एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक विनय गुप्ता, सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) बुद्धिराम धनखड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें