फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दी %गुड टच-बैड टच’ की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं को दी ‘गुड टच-बैड टच’ की जानकारी
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी-2 स्थित सरकारी बालिका विद्यालय में बुधवार को रोटरी क्लब फरीदाबाद मिड टाउन द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा के एक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में सैकड़ों छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में छात्राओं को ‘गुड टच-बैड टच’ की भी जानकारी दी गई। इसके साथ-साथ आईएमए फरीदाबाद की प्रधान डॉक्टर पुनीता हसीजा ने मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण और आहार, खून की कमी के बारे में भी छात्राओं को बताया।
विज्ञापन

डॉ. पुनीता ने बताया कि कैसे इन समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। इनकी अनदेखी करने पर गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। चाइल्ड एंड वेलफेयर की टीम ने प्राइमरी विंग की छात्राओं को ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सभी छात्राओं से बिना नाम लिखवाए एक पर्ची पर अपनी समस्याएं लिखने को कहा। डॉक्टर ने सभी पर्चियों में मिली समस्याओं के बारे में छात्राओं से खुल कर बात की और उन्हें अच्छे से समझाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें