फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बैडमिंटन टूर्नामेंट में 12 खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
13 ने हासिल किया रजत, 100 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-78 स्थित नॉर्थ स्टार बैडमिंटन अकादमी में शुक्रवार को दो दिवसीय टूर्नामेंट का समापन हुआ। टूर्नामेंट में फरीदाबाद, दिल्ली और नोएडा के कुल 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें से अलग-अलग आयुवर्गों में 12 खिलाड़ी ट्रॉफी और स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे। वहीं, 13 खिलाड़ियों ने रजत पदक जीता।
टूर्नामेंट के सिंगल्स इवेंट में 30 और 40 से अधिक के आयुवर्ग में तुषार और वरुण ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया जबकि सचिन और आदित्य भाटिया दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा प्रतियोगिता में 60, 70, 80, 90, 100 और 110 से अधिक आयुवर्ग के डबल्स के मुकाबले खेले गए। एक टीम के दोनों खिलाड़ियों की आयु मिलाकर, आयुवर्ग तय किया गया। जहां पर 60 प्लस आयुवर्ग में शुभम और संजीव ने बाजी मारी जबकि वरुण और राहुल उपविजेता रहे। 70 प्लस आयुवर्ग में सौरभ और तरुण विजेता रहे जबकि विजय और सनी उपविजेता बनने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार 80 प्लस में सौरभ और अंकित पहले स्थान पर रह जबकि विक्रांत और भारत ने दूसरा स्थान हासिल किया। 90 प्लस में अश्विन और अंकित ने पहला स्थान हासिल किया जबकि प्रवीण और हेमंत दूसरे स्थान पर रहे। 100 प्लस में राकेश और अंशु ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, विनीत और हेमंत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 110 प्लस में हेमंत और कंवलजीत विजेता बने जबकि बिप्लव और राजीव दूसरे स्थान पर रहे। इन विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों ने पदक और ट्रॉफी के साथ पुरस्कार राशि भी अपने नाम की। इनमें सिंगल्स के विजेता को 2100 और उपविजेता को 1500 रुपये मिले जबकि डबल्स के विजेता को 4100 और तीन हजार रुपये दिए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें