फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवीपी ने फिर ढहाए 12 मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) का सेक्टर-20ए में तोड़फोड़ अभियान सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान यहां 12 मकानों ढहा दिए। कई मकान तीन मंजिला बने हुए थे। तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों ने विरोध भी जताया। मगर पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस प्राधिकरण की हर दिन की कार्रवाई से आमजन आर्थिक परेशानी के साथ ही मानसिक परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

एचएसवीपी अधिकारियों ने बताया कि इस जमीन को प्राधिकरण कई साल पहले अधिग्रहण कर चुका है। धीरे धीरे कब्जा होना शुरू हो गया था। इस समय अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। इस वजह से यहां पड़ी खाली जमीन पर काफी अवैध निर्माण बन गए हैं। कब्जे से संबंधित मामले में एक शपथ पत्र सुप्रीम कोर्ट में जमा करना है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तोड़फोड़ की।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संविदा अधिकारी परमजीत चहल और उनकी टीम मौके पर मौजूद रही। इस दौरान किसी भी प्रकार की घटना से निपटन के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा रेपिड एक्शन फोर्स आरएएफ की टीम भी मौजूद रही। एचएसवीपी के कनिष्ठ अभियंता प्रेम प्रकाश ने बताया कि तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें