फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 1.17 लाख ठगे, आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो आरोपियों को पहले किया जा चुका है गिरफ्तार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मोटा लाभ कमाने का लालच देकर 1 लाख 17 हजार रुपये की ठगी के मामले में थाना साइबर बल्लभगढ़ की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 2 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


सेक्टर-3 निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने पंकज साहू की ट्रेडिंग मास्टर क्लास को ज्वाइन किया। जहां से उसके टेलीग्राम चैनल के बारे में पता चला जिस पर उसने टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन कर लिया। ग्रुप पर उसने 50 प्रतिशत लाभ कमाने का एक प्रस्ताव देखा। इसके बाद ठगों ने व्हाट्सएप के माध्यम से सम्पर्क किया। फिर उन्होंने एक सप्ताह तक उसके ट्रेडिंग खाते का प्रयोग कर बताए अनुसार लाभ दिया जिस पर शिकायतकर्ता को उन पर विश्वास हो गया। कुछ समय बाद उसे इसमें नुकसान हुआ, जिस पर ठगों ने उसको क्रिप्टो करंसी में निवेश करने के बारे में सुझाव दिया जिस पर शिकायतकर्ता ने विश्वास में आकर 1 लाख 17 हजार रुपये निवेश कर दिए। उसके बाद उनको पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी महेश कुमार निवासी जिला सीकर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महेश बीए पास है तथा वह ठगों के लिए खाता उपलब्ध कराया था। इसने सुखदेव का खाता लेकर विक्रम मीणा को दिया था जिसके खाते में ठगी के 92 हजार रुपये आए थे। इन दोनों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें