फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समाराह में जा रहे दो दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत

Tue, 05 Feb 2019 07:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

फरीदाबाद में अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में साढ़े चार साल की बच्ची समेत छ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


डबुआ कॉलोनी ई ब्लॉक निवासी राहुल (23) और सनोज (25) दोस्त थे। राहुल के पिता भीम प्रसाद ने बताया कि दोनों सोमवार रात को करीब 9.30 बजे मोटरसाइकिल पर बदरपुर, दिल्ली में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। रात करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि राहुल और सनोज का एनएचपीसी चौक के पास एक्सीडेंट हो गया है और राहुल को कुछ लोग गंभीर हालत में एशियन अस्पताल लेकर पहुंचे हैं।

सूचना मिलने पर वे भी अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि एनएचपीसी चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में सनोज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल ने उपचार के दौरान एशियन अस्पताल में दम तोड़ दिया। भीम प्रसाद ने बताया कि बेटे राहुल की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उसकी डेढ़ माह की बेटी है। सनोज की शादी को भी इतना ही समय हुआ है और उसका दो माह का बेटा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा, परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


दूसरी घटना तीन नंबर पुलिया के पास हुई। नेहरू कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय श्याम सुंदर सोमवार रात को किसी काम से तीन नंबर पुलिया के पास से पैदल जा रहा था। इस दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। श्याम सुंदर के परिजनों ने पहले हत्या का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने बीके सिविल अस्पताल पहुंचे विधायक नगेंद्र भड़ाना को भी घटना की जानकारी दी। बाद में पुलिस ने उन्हें समझाया तो वे शांत हो गए और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पानी के टैंकर ने मारी टक्कर
एक अन्य घटना में धीरज नगर में सड़क पार कर रही साढ़े चार साल की बच्ची सुमन को पानी के टैंकर ने टक्कर मार दी। सुमन के पिता दोमन पासवान ने बताया कि मंगलवार सुबह उनकी बेटी घर के पास खेल रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। वे लोग घायल हालत में बच्ची को लेकर बीके अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है।

टैक्ट्रर-ट्रॉली की टक्कर से हुआ हादसा
इसके अलावा दिल्ली संगम विहार निवासी अनिल स्कूटी पर कहीं जा रहे थे। इस दौरान ओल्ड चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। एक अन्य घटना में भाटिया कॉलोनी निवासी सुनील को मोहना रोड पर ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। दोनों की हादसों में मौत हो गई। पुलिस ने इनके शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें