फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीके अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर हुई डिलीवरी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बीके सिविल अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर रोशनी नाम की एक महिला की डिलीवरी होने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। खुले में प्रसव देख आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


तिगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर होकर आई रोशनी 8 माह की गर्भवती थी। पति सुदेश ने बताया कि रोशनी को शुक्रवार सुबह अचानक दर्द उठा। ऐसे में तिगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उसकी जांच कराई।

स्वास्थ्य केंद्र पर महिला की हालत गंभीर बताते हुए उसे बीके सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह रोशनी को लेकर बीके अस्पताल पहुंचा। इसी बीच रोशनी की प्रसव पीड़ा बढ़ गई और इमरजेंसी गेट पर ही प्रसव होने लगा। खुले में महिला प्रसव होता देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


इस बात की खबर नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों को लगते ही इमरजेंसी गेट के बाहर महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। रोशनी ने बच्ची को जन्म दिया। पीएमओ सुखबीर सिंह का कहना है कि अस्पताल ने तुरंत प्रभाव से महिला की सहायता की। वक्त पर महिला को अस्पताल लाया जाता तो खुले में प्रसव को टाला जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें