फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीर एप पर आई शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
समीर एप पर आई शिकायतों का निस्तारण शुरू
फरीदाबाद। शहर में कूड़ा जलाने या धूल उड़ने की प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मोबाइल एप समीर पर की गई शिकायतों का निस्तारण नगर निगम प्रशासन ने शुरू कर दिया है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि समीर एप से कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें 47 नगर निगम से संबंधित थीं जबकि 10 एचएसवीपी, एनएचएआई से। 47 शिकायतों में 16 का निस्तारण कर दिया गया, 13 शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है जबकि 18 अभी लंबित हैं। उन्होंने बताया कि सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें