फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़े सीएनजी-पीएनजी के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर बढ़े सीएनजी-पीएनजी के दाम
विज्ञापन


फरीदाबाद। एक बार फिर सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ गए हैं। दाम बढ़ाने का असर फरीदाबाद, बल्लभगढ़ एवं दिल्ली से आने वाले करीब 20 हजार वाहनों पर सीधे पड़ेगा। अडानी गैस एनर्जी लिमिटेड ने सीएनजी के दामों में 2.2 रुपये एवं पीएनजी में 1.18 रुपये प्रति एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) की वृद्धि की है। अब सीएनजी के लिए प्रति किलो 43.24 रुपये प्रति किलो एवं पीएनजी के लिए 24.94 रुपये प्रति एससीएम देने पड़ेंगे। नई दरें मंगलवार आधी रात से लागू हो गई।
केंद्र सरकार की तरफ से हर छह माह में सीएनजी एवं पीएनजी के दामों पर विचार किया जाता है। इसी आधार पर बदलाव किया गया है। कंपनी का मानना है कि ओवरआल स्थिति को देखा जाए तो शहर में पिछले कुछ समय में औसत रूप से सीएनजी और पीएनजी के दाम कम हुए हैैं। दरअसल, जिले में अडानी के 13 सीएनजी स्टेशन हैं। जहां पर एप आधारित टैक्सियों के अलावा स्कूल बस, ऑटो, फरीदाबाद से दिल्ली आने जाने वाले वाहनों की निर्भरता है। एक जुलाई 2017 के बाद दूसरी बार दाम को बढ़ाया गया है। हर माह करीब 250 सीएनजी वाहनों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


1.60 लाख किलो सीएनजी की रोजाना खपत
फरीदाबाद, बल्लभगढ़ में दिल्ली के मुकाबले दाम अधिक होने के बावजूद दिल्ली के कई वाहन यहां से सीएनजी भरवाते हैं। जिले के 13 स्टेशन पर रोजाना 1.60 लाख किलो सीएनजी की खपत रोजाना रो रही है। जुलाई 2017 तक सीएनजी की खपत 1.50 लाख किलो थी, जो पिछले तीन माह में बढ़ी है।
विज्ञापन


नए दाम
पहले अब
सीएनजी 41.22 रुपये प्रति किलो 43.24 रुपये प्रति किलो
पीएनजी 23.79 रुपये प्रति एससीएम 24.97 रुपये प्रति एससीएम

केंद्र सरकार की तरफ से हर छह माह में सीएनजी और पीएनजी के दाम में बदलाव किया जाता है। इस बार दाम को बढ़ाया गया है। गत समय जीएसटी के कारण दाम बढ़ाए थे। लेकिन हर बार शहर में सीएनजी के दाम कम हुए हैं।
- बातिश ढोलकिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-अडानी एनर्जी लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें