फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट प्लान में कृषि क्षेत्र को मिला 470 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
क्रेडिट प्लान में कृषि क्षेत्र को मिला 470 करोड़

फरीदाबाद। जिले में खेत खलिहान से छोटे किसानों को समृद्ध बनाने के प्रयास को गति मिल रही है। किसानों के खेती से मुंह मोड़ने एवं आत्महत्या जैसी घटनाएं सामने आने के बाद इस बार का क्रेडिट प्लान किसानों के लिए खास नजर आ रहा है। फरीदाबाद जिले में वर्ष 2017-18 के क्रेडिट प्लान में किसानों को 470 करोड़ रुपये का कृषि ऋण दिए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। कृषि के अलावा अन्य सेक्टरों पर ध्यान दिया गया है।
दरअसल, किसान अब परंपरागत के बजाय आधुनिक खेती की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। ऐसे में युवा वर्ग को कृषि से जोड़ना किसी चुनौती से कम नहीं है। पिछले दिनों युवा आकांक्षा सर्वेक्षण की रिपोर्ट ने कृषि क्षेत्र को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। कृषि के प्रति अनदेखी सामने आ रही है। कृषि विषय से जुड़ा युवा वर्ग भी कृषि क्षेत्र की नौकरियों को पसंद नहीं कर रहा है। इस क्रेडिट प्लान से किसानों को खेती से जुड़े रहने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि कृषि क्षेत्र में ऋण का लक्ष्य और बढ़ाया जाना चाहिए। क्रेडिट प्लान की ओवरऑल राशि को देखते हुए सिर्फ 10.53 फीसदी है। हालांकि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को उनकी फसल का उचित मुआवजा देने का कदम उठाया गया है। 470 करोड़ रुपये के ऋण से छोटे किसानों की स्थिति में सुधार आ सकता है लेकिन किसानों को ऋण के लिए अधिक चक्कर नहीं काटने पड़े, इस पर भी ध्यान देना होगा।

638 करोड़ रुपये कृषि का बकाया
जिले की 302 बैंक शाखाओं ने पिछले वर्ष किसानों को ऋण दिया है। विभाग ने 30 जून 2017 तक की रिपोर्ट के आंकड़ों को जारी किया है। इसके अनुसार कृषि क्षेत्र पर 638 करोड़ रुपये की राशि बकाया चल रही है। इसको वसूलने का काम बैंक प्रबंधन कर रहे हैं। फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ क्षेत्र में किसान परंपरागत के अलावा गैर परंपरागत खेती की तरफ कदम बढ़ा चुके हैं। इस क्रेडिट प्लान से किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन

कोट
वर्ष 2017-18 का क्रेेडिट प्लान तैयार कर लिया गया है। 470 करोड़ रुपये का ऋण दिए जाने का लक्ष्य तय किया है। 638 करोड़ रुपये की राशि कृषि क्षेत्र पर बकाया चल रही है।
- इंद्र मोहन शर्मा, अग्रणी बैंक प्रबंधक, फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें