फरीदाबाद सेक्टर-91 स्थित हरियाणा भवन में नरेंद्र मोदी विकास मिशन कार्यकारिणी की बैठक रविवार को संपन्न हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय महिला कार्यकारी अध्यक्ष बबीता देवी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया।
इसमें सेक्टर-31 में रहने वाली राखी चौधरी को हरियाणा प्रदेश महिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राखी चौधरी डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में अध्यापिका हैं। इसके साथ ही वह अनेक सामाजिक व धार्मिक संगठनों से जुड़ी हुई हैं।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाठक, उपाध्यक्ष संजय मल्होत्रा व समाजसेवी बीएस चौधरी ने राखी चौधरी का मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी और सम्मानित किया।