फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमार ने महिला से एटीएम छीन कर निकाले रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झपटमार ने महिला से एटीएम कार्ड छीन कर निकाले रुपये
फरीदाबाद। रुपये निकालते समय एटीएम बूथ में अनजान व्यक्ति को अंदर नहीं रहने देने की बैंकों की अपील पर ध्यान नहीं देना इशिता साहा निवासी सेक्टर-3 को महंगा पड़ गया। एटीएम में मौजूद युवक ने पहले तो उनका पिन देखा और फिर एटीएम कार्ड छीन कर भाग गया। युवक ने दूसरे एटीएम में उनका कार्ड इस्तेमाल कर 12,100 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

इशिता साहा के मुताबिक, शनिवार की शाम वह सेक्टर-3 स्थित इंड्सइंड बैंक के एटीएम में चार हजार रुपये निकालने गई थीं। एटीएम बूथ में एक युवक पहले से ही मौजूद था, उन्होंने ध्यान नहीं दिया और मशीन में डेबिट कार्ड डाल कर पिन और रुपये अंकित किए। युवक ने उनको पिन डालते हुए देख लिया। मशीन से चार हजार रुपये निकले, वह रुपये गिनने लगीं इस दौरान युवक उनका एटीएम कार्ड झपटकर भाग गया। वह बैंक के कस्टमर केयर में फोन कर जब तक एटीएम कार्ड ब्लॉक करातीं उनके खाते से दो बार में 12100 रुपये निकल चुके थे। एसएचओ सेक्टर सात इंस्पेक्टर कुलदीप दहिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर झपटमारी और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर झपटमार युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें