फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकन्या समृद्धि योजना: 40 हजार बेटियों का भविष्य सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुकन्या समृद्धि योजना: 40 हजार बेटियों का भविष्य सुरक्षित
फरीदाबाद। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत फरीदाबाद मंडल में 40 हजार बेटियों का भविष्य सुरक्षित हो गया है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और बेटी की शादी की टेंशन दूर करने के लिए ढाई साल पहले इस योजना को केंद्र सरकार ने डाक विभाग के माध्यम से शुरू किया था।
इस योजना का तेजी से प्रचार करने एवं विभिन्न स्तरों पर जागरूक करने के कारण बड़ी संख्या में अभिभावक आगे आए। प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बड़ी संख्या में खाते खुलने का कारण स्कूलों की बड़ी भूमिका को भी माना जा रहा है। इस खाते की खासियत यह है कि बेटी के 10 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक खाते को अभिभावक द्वारा चलाया जाएगा। उसके बाद बालिका ही खाते का संचालन करेगी। इस खाते को देशभर में कहीं भी स्थानांतरित किया जा सकता है। बेटी के 18 साल के होने पर आधा पैसा निकाला जा सकता है। बेटी की उम्र 21 वर्ष होने पर खाता मैच्योर हो जाएगा।
विज्ञापन

फरीदाबाद मंडल ने सुकन्या समृद्धि योजना में वर्ष 2015 से लेकर अब तक 39 हजार 978 खाते खोलकर बेटियों की उच्च शिक्षा और शादी की परेशानी दूर करने का काम किया है। वर्ष 2016-17 में इस कार्य के चलते फरीदाबाद मंडल ने हरियाणा सर्कल में टॉप किया है। डाक विभाग ने 143 फीसदी लक्ष्य हासिल किया।

एक बेटी के नाम पर एक खाता
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता बेटी के जन्म के समय या फिर 10 साल की उम्र तक खुलवाया जा सकता है। खाता खुलवाने के समय कम से कम एक हजार रुपये जमा कराने होते हैं। एक बेटी के नाम पर एप्तक ही खाता खोला जा सकता है। परिवार में अगर दो बालिका होने पर दोनों के लिए खाता खोला जा सकता है। जुड़वां बेटियां होने की स्थिति में प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर तीसरा खाता खुलवाया जा सकता है।
विज्ञापन


सुकन्या समृद्धि योजना में फरीदाबाद मंडल ने हरियाणा सर्कल में टॉप किया है। इसके लिए डाक विभाग द्वारा नियमित रूप से जागरूक किया जा रहा है। अब हर शनिवार को इस योजना के लिए स्टाफ द्वारा कार्य किया जाएगा।
-रोहताश सिंह, मुख्य डाकघर अधीक्षक, फरीदाबाद मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें