फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनवरी को छह मरीज थे भर्ती, अब 139, कोरोना के 1107 नए मामले, एक मरीज की मौत

विज्ञापन
1107 new cases of corona, one patient died
विज्ञापन
फरीदाबाद (धनंजय चौहान)। जिले में कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सक्रिय केस भी करीब सात हजार के पहुंच गए हैं। रोजाना 23 मरीजों को अस्पताल में दाखिल कराया जा रहा है। रिकवरी दर में सात फीसदी की गिरावट आई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार फरीदाबाद में 20 जनवरी तक कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकता है। वहीं, बृहस्पतिवार को कोरोना के 1107 नए मामलों की पुष्टि की। जबकि 144 मरीजों को स्वस्थ घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

12 दिन में तीन कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत हुई। इनमें से एक की स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की। इसी के साथ ही कोरोना की रिकवरी दर में छह फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। पॉजिटिविटी दर 23 फीसदी पहुंच गई। बृहस्पतिवार को कोरोना की रिकवरी दर 93.7 फीसदी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी को जिले में कोरोना संक्रमित छह मरीज अस्पतालों में दाखिल थे। पिछले 12 दिन में यह संख्या बढ़कर 139 हो गई है। इनमें से सात मरीज वेंटिलेटर पर और 30 मरीज आईसीयू में ऑक्सीजन पर हैं। एक जनवरी को जिला का डबलिंग पीरियड 934.4 था। बृहस्पतिवार को यह 97 दिन पहुंच गया।
दो माह बाद पहली मौत
जिले में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही मौत का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत की पुष्टि की। जबकि अमर उजाला ने अपने बृहस्पतिवार के अंक में कोरोना संदिग्ध दो मरीजों की मौत बताई थी। इनमें से स्वास्थ्य विभाग ने एक महिला की मौत की पुष्टि की। इससे पहले 25 नवंबर को जिले में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हुई थी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिले में रोजाना स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच हजार से अधिक नमूने लिए जा रहे थे। इनमें एक से डेढ़ हजार लोग संक्रमित पाए जा रहे थे। इस दौरान अस्पतालों में आरक्षित 1100 बेड मरीजों से फुल हो गए थे। बेड के लिए शहर में मारामारी देखने को मिल थी। हालांकि अभी स्थिति काबू में बनी हुई है। अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसकी एक वजह जांच का कम होना भी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें