फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को टीकाकरण अभियान के लिए तीसरा मेगा ड्राइव चलाया गया। जिले में स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा कुल 126 जगहों पर 11521 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं अब तक 158607 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इस अभियान को और बढ़ाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 16 सेशन निजी अस्पतालों व 110 सेशन बीके सिविल अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किए गए। इस दौरान 11072 लोगों ने टीके की पहली डोज ली जबकि 449 लोगों ने दूसरी डोज ली। इनमें 6174 बुजुर्गों ने विभिन्न संस्थानों में पहली और 285 ने दूसरी डोज ली। वहीं 4731 बीमार लोगों ने पहली और 48 ने दूसरा टीका लगवाया।
इसके अलावा 21 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहला और 75 ने दूसरा टीका लगवाया। वहीं 150 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली और 59 दूसरे डोज लगवाकर खुद को सुरक्षित किया। कोरोना टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. रमेश चंद ने बताया कि एक अप्रैल को 45 वर्ष से अधिक लोगों को टीका लगना शुरू होगा। आगनबाड़ी व आशा वर्कर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें