फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 11 पीजी इकाइयों का निरीक्षण किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। चावला कॉलोनी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पीजी यूनिट्स के विरुद्ध नगर निगम की ओर से विशेष सर्वे अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र में संचालित लगभग 11 पीजी इकाइयों का निरीक्षण किया गया।
अभियान के दौरान संबंधित पीजी यूनिट्स के उपलब्ध मालिकों को मौके पर ही पीआईडी कैटेगरी को सही करवाने हेतु हाथों-हाथ नोटिस जारी किए गए। नोटिस में स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित मालिक 7 दिनों के भीतर अपनी पीआईडी कैटेगरी में रिहायशी से कॉमर्शियल कराए एवं आवश्यक सुधार कराएं अन्यथा संबंधित यूनिट्स को सख्ती से सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों, जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी दीपा पब्बी के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें