फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरदांजी में आर्ची यादव ने स्वर्ण और रांची ने रजत पदक पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
तीरदांजी में आर्ची ने स्वर्ण और रांची ने रजत पदक जीता
विज्ञापन


फरीदाबाद। छत्तीसगढ़ में संपन्न हुई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शहर की बेटी आर्ची यादव ने स्वर्ण और रांची यादव ने रजत पदक निशाना साधा है। इससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

आर्ची यादव और रांची यादव फरीदाबाद कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा हैं। आर्ची ने छत्तीसगढ़ में संपन्न हुई राष्ट्रीय तीरंदाजी में दो स्वर्ण पदक और रांची ने एक रजत पदक झटका। छात्राओं की इस उपलब्धि पर शुक्रवार को लौटने पर ढोल नगाड़ों के साथ दोनों छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। गांव मंझावली की आर्ची ने बताया कि प्रतियोगिता 15 से 18 नवंबर तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित हुई। आर्ची के कोच नीरज ने बताया कि आर्ची अभी तक कई स्वर्ण पदक जीत चुकी है और सरकार की तरफ से भी इसे करीब 40 लाख की मदद मिल चुकी है। अब वह 2020 में आयोजित होने वाले ओलंपिक के लिए तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें