फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरी सरकार के समर्थन में कोर्ट का फैसला, सत्य की जीत: धर्मवीर भड़ाना

विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल सरकार के समर्थन में कोर्ट का फैसला, सत्य की जीत: धर्मवीर भड़ाना
विज्ञापन

- आम आदमी पार्टी के नेता बोले, इस बार हरिणाया में भी लड़ा जाएगा चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली मे केजरीवाल सरकार के समर्थन में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी के बड़खल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने इसे सत्य की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी की नहीं, बल्कि दिल्ली की जनता की जीत है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि जनता द्वारा चुनी गई दिल्ली की सरकार ही बॉस है।
विज्ञापन

आप नेता ने कहा कि अब तक दिल्ली में केंद्र सरकार का दखल और एलजी की अड़ंगेबाजी के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रहे थे। इससे दिल्ली की जनता का बड़ा नुकसान हो रहा था। इसलिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली की जनता में हर्ष है। भड़ाना ने कहा कि दिल्ली के मॉडल को लेकर ही हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेेगी। सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन

----
ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें