फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नचौली महाविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपे 101 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नचौली स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। ईको क्लब, आईक्यूएसी और अथर्व फाइबरटेक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य परिसर को हरा-भरा बनाना है।
विज्ञापन

साथ ही इस अभियान से छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी। पौधरोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अथर्व फाइबरटेक के प्रबंध निदेशक मनीष कुमार रहे। प्राचार्या डॉ. अर्चना वर्मा ने उन्हें पीच लिली का पौधा भेंट कर स्वागत किया और संयुक्त रूप से पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान परिसर में रुद्राक्ष, नीम, पीपल, बरगद, अशोक, अमलतास और आंवला सहित 101 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि मनीष कुमार ने एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्रों पर चिंता जताते हुए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया। प्राचार्या डॉ. अर्चना वर्मा ने कहा कि यह अभियान प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें