फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पार्कों की बदहाल स्थिति पर बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-18 में पार्कों की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रवासियों ने पार्कों की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए संबंधित विभाग से जल्द सुधार कार्य कराने की मांग उठाई। निवासी महावीर बिश्नोई ने बताया कि सेक्टर के अधिकांश पार्कों में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। जगह-जगह घास सूखी पड़ी है, टूटे हुए झूले और खराब पाथवे लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। लोगों ने मांग की है कि पार्कों में नियमित सफाई, पौधरोपण और मरम्मत कार्य जल्द कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें