फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के सामने दस वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। तिगांव थाना क्षेत्र के भैंसरावली गांव में दो नकाबपोश बदमाशों ने एक दस साल के मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय बच्चे की मां व आठ साल का भाई भी कमरे में मौजूद था। मृतक बच्चे के दादा की शिकायत पर थाना तिगांव पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक बच्चे के दादा लच्छी राम ने थाना तिगांव में दी शिकायत में बताया कि वह अपने दो बेटे राजकुमार व राकेश के परिवार के गांव भैंसरावली में रहता है। उसके बड़े बेटे राकेश का परिवार पहली मंजिल पर रहता है जबकि छोटे बेटे राजकुमार की पत्नी व बच्चे नीचे रहते हैं। राजकुमार दुबई में नौकरी करता है।
रविवार को राकेश वह घर पर नही था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे उनके बड़े बेटे राकेश की पत्नी रंजन रानी ने उन्हें बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे दो नकाबपोश बदमाश उसके कमरे में घुस गए। बदमाशों ने उसके बड़े बेटे यक्ष को मारने की कोशिश की। रंजन रानी ने विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे डरा दिया और कमरे में रखा ऑलआउट जबरदस्ती उसके मुंह में उड़ेल दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद बदमाशों ने रंजन रानी के दुपट्टे से यक्ष का गला दबाकर उसे मार दिया। सुबह जब रंजन को होश आया तो यक्ष के मुंह से खून निकल रहा था और वह मृत अवस्था में बेड पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

यक्ष के साथ उसका छोटा भाई मनन (8) भी उसी बेड पर था। बदमाशों ने उसे कुछ नही किया। लच्छी राम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है। इस मामले को लेकर फिलहाल पुलिस ने कुछ नहीं कहा है, पुलिस सभी एंगल पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें