पड़ोसियों ने बताया कि बच्ची को किसी बात को लेकर मां व पिता ने डांट दिया था। जिस पर बच्ची ने गुस्से में आकर कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
फरीदाबाद के सेक्टर-4 स्थित पटेल नगर में बने एक मकान में रहने वाली 10 साल की बच्ची ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने दिल्ली के अस्पताल रेफर कर दिया। अब बच्ची का उपचार दिल्ली में चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पटेल नगर में एक महिला अपने पति व चार बच्चों के साथ करीब 10 महीने से किराये पर रह रही है। पड़ोसियों ने बताया कि बच्ची को किसी बात को लेकर मां व पिता ने डांट दिया था। जिस पर बच्ची ने गुस्से में आकर कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जैसे ही कमरे से कुछ शोर आया तो परिजन कमरे के अंदर गए तो उन्होंने देखा कि बच्ची पंखे से लटकी हुई है। जिसके बाद उसको तुरंत पंखे से उतारकर बीके अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। अब बच्ची का उपचार दिल्ली में चल रहा है।