फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : जिले में 70 हुई उपचाराधीन मामलों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना ने एक बार फिर दूसरे राज्यों में पैर पसार लिए हैं। ऐसे में जिले में उपचाराधीन मामलों में हो रही बढ़ोतरी पर जिला स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। बुधवार को बीते 24 घंटों में 10 नए मामले मिले हैं, वहीं, आठ मरीज स्वस्थ हुए हैं। हालांकि गनीमत है कि बीते 24 घंटों से जिले में किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। जिले में उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 70 हो गई है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बसेलवा कालोनी, एनआईटी पांच, ग्रीनफील्ड कालोनी, सेक्टर-8 और 87 से बुधवार को नए मामले मिले हैं। जिले में अब तक 46462 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 45976 मरीज स्वस्थ हुए हैं। शेष 416 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 13 संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं, इनमें से एक मरीज की हालत गंभीर है, 57 संक्रमित होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें