फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने पर निगम का जेई बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत मांगने पर निगम का जेई बर्खास्त
विज्ञापन

- जेई का निर्माणाधीन मकान मालिक से रिश्वत मांगने का ऑडियो हुआ सोशल साइट्स पर वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान मालिक से रिश्वत मांगने के आरोप में निगमायुक्त यशपाल यादव ने ठेके पर कार्यरत जेई पुनीत को बर्खास्त कर दिया गया। जांच के बाद मंगलवार देर रात उन्होंने इसकी एक प्रति ट्यूटर पर भी साझा की। निगमायुक्त ने कहा कि जेई के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इसी जेई की इससे पहले भी दो बार सेवाएं समाप्त हो चुकी हैं। इस मामले में डबुआ कॉलोनी निवासी शिवदत्त त्यागी ने आरोप लगाया है कि वह अपना मकान बनवा रहे हैं। नगर निगम के जेई पुनीत त्यागी पहुंचे और उन्हें मकान बनाने से मना कर दिया। इसके बाद फोन कर रिश्वत मांगी। ये ऑडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो गया। इसकी शिकायत मिलने पर निगमायुक्त यशपाल यादव ने जेई की सेवाएं समाप्त कर दी। निगम अधिकारियों के अनुसार इसके पहले उक्त जेई को अगस्त 2018 में सोशल प्लेटफार्म पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण करने में लापरवाही बरतने पर बर्खास्त कर दिया गया था, मगर जुगाड़ कर दोबारा निगम में भर्ती हो गया। इसके बाद मई 2019 में एनजीटी के मामले में सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। इसके बाद जेई अदालत चला गया। अदालत के आदेश पर उन्हें निगम को दोबारा भर्ती करना पड़ा था। आरोपी जेई का कहना है कि जो ऑडियो वायरल हो रहा है। कहीं भी पैसे का कोई जिक्र नहीं है। हमने गली में पड़े मलबे को हटाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें