फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! आपके शहर में सक्रिय है महिलाओं का ऑटो गैंग, ऐसे देती हैं वारदात को अंजाम

Fri, 13 Nov 2020 05:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

- सवारी के रूप में बैठी गैंग की सदस्यों ने महिला के गले से उड़ाई चेन
- विगत तीन दिनों के दौरान शहर में इस तरह की हुई दूसरी वारदात
विज्ञापन
crime - फोटो : sociol media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावधान! फरीदाबाद में महिलाओं का एक ऐसा गैंग सक्रिय हो गया है, जोकि आटो में बैठकर अपने सावरियों के गले से सोने की चेन उड़ा देती हैं। इस गैंग की सदस्यों ने विगत तीन दिनों के अंदर ही दो वारदातों को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


यह महिला चोरनी चलते आटो में दूसरी सवारी महिला के ऊपर गिरने का नाटक करती हैं और बड़ी सफाई से उसके गले से सोने की चेन उड़ा देती हैं। इस गैंग का नया शिकार अनखीर निवासी गायत्री नामक महिला बनी हैं।

गायत्री ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम को अपनी देवरानी अंजू और मनीषा के साथ एनआईटी-एक बाजार में खरीदारी करने गईं थी। वहां से वापस लौटने के लिए वह तीनों एक ऑटो में बैठ गईं। ऑटो में दो महिलाएं पहले से बैठी हुई थीं।
विज्ञापन


गायत्री के मुताबिक दोनों महिलाएं बार-बार उनके ऊपर गिर रहीं थी। गायत्री और उनकी देवरानियां एनआइटी-4,5 चौक पर उतर गईं। थोड़ी देर बाद जब गायत्री की देवरानी ने कहा कि तुम्हारे गले में चेन नहीं है, तो उन्हें पता चला कि वह आटो सवार महिला गैंग का शिकार बन चुकी हैं। गायत्री का आरोप है कि ऑटो में बैठी दो महिलाओं ने उनके गले से सोने की चेन उड़ाई है। 

बता दें कि दो दिन पूर्व ही सेक्टर-17 बाईपास रोड पर भी इसी प्रकार एक महिला के गले से आटो में सवार तीन महिलाओं ने सोने की चेन उड़ा दी थी। पुलिस एपीआरओ सूबे सिंह ने बताया कि इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस गैंग को दबोचने के लिए पुलिस टीम गठित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें