फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां दहन होगी एनसीआर की सबसे बड़ी लंका

Tue, 23 Sep 2014 07:19 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरे से दो दिन पूर्व शहर में एनसीआर की सबसे बड़ी लंका दहन का आयोजन होगा। इसके साथ शहर वासियों को हनुमान मंदिर में त्रेता युग की याद दिलाने वाली लंका नजर आएगी।
विज्ञापन


मथुरा के कारीगर त्रेता युग की काल्पनिक लंका को हूबहू उतारने में जुटे हैं। पहली बार 32 फुट ऊंची लंका का निर्माण कराया जा रहा है।

एनएच-1 स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में लंका का निर्माण किया जा रहा है। एक अक्तूबर से पहले एनआईटी स्थित दशहरा ग्राउंड में टुकड़ों में फिट किया जाएगा। पहली बार हनुमान जी 32 फुट की लंका का दहन करेंगे।

दशहरा महोत्सव को कुछ अलग बनाने के लिए श्री सनातन धर्म महावीर दल हर वर्ष ही कुछ अलग प्रयोग करता रहा है। दशहरे के 64वें वर्ष को लंका दहन का आयोजन खास बनाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इस बार 85 फुट का होगा फरीदाबाद का रावण

मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने बताया कि मथुरा से आए सिराज अहमद का पूरा परिवार इसको बना रहा है। इसे बनाने में दो महीने का समय लगा है।

एलईडी और मर्करी से चमकेगी लंका
लंका दहन के लिए जुटने वाली भीड़ को सोने की लंका का अनुभव कराने के लिए मर्करी और एलईडी लाइटों का इस्तेमाल किया जाएगा। महासचिव अनिल भाटिया ने बताया कि 250 मर्करी और 40 एलईडी का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा लंका में मल्टी कलर एलईडी भी लगाई जाएगी। सामान्य लाइटें भी लगेंगी। इसे चलाने के लिए अलग से  जनरेटर मंगाया गया है। जिससे जब हनुमान लंका दहन करें तो उपस्थित लाखों की भीड़ को सब कुछ आंखों के सामने होता लगे।
विज्ञापन


लंका का क्षेत्रफल
ऊंचाई: 32 फुट
चौड़ाई: 46 फुट
गहराई: 30 फुट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें