फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना में दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम फरीदाबाद रोड पर रविवार देर रात एक नील गाय को बचाने के चक्कर में दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दोनों कार सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची मांगर चौकी पुलिस ने तीनों घायलों को पास स्थित एशियन अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां उपचार के दौरान दो की मौत हो गई। एक की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। मांगर चौकी प्रभारी हुकुम सिंह ने बताया कि एनआईटी एक निवासी अभिजीत सिंह वह जसप्रीत रिट्ज कार में सवार थे अभयजीत कार चला रहे थे।
वहीं दूसरी कार में दिल्ली के महिपालपुर निवासी तरुण व दीपक सवार थे। कार तरुण भारद्वाज चला रहे थे। इनकी कार फरीदाबाद से गुरुग्राम की तरफ जा रही थी। मांगर पुलिस चौकी क्षेत्र में जैसे ही दोनों कार पाली गांव के पास पहुंची सड़क पार करते समय एक नील गाय को बचाने के चक्कर में दोनों कार असंतुलित होकर एक दूसरे से टकरा गई।
यह दुर्घटना में रिस्ट कार चला रहे अभिजीत सिंह व ए-स्टार कार चला रहे तरुण भारद्वाज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दीपक का उपचार अभी चल रहा है। मानगढ़ चौकी पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर बीके सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।