इटली में आयोजित होने वाली वर्ल्ड कैडेट्स जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी शिवांगी और राहुल पर सभी की निगाहें टिकी हैं। 6 से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग हिस्सों से 15 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
गौरतलब है कि राहुल और शिवांगी ने देश के विभिन्न टूर्नामेंटों में खेलते हुए जिले का नाम रोशन किया है। उनके नाम कई मेडल हैं। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते ही उनको इटली में होने वाली इस वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।
यह भी पढ़ें: टाइम पास बनी हेल्पलाइन, पिज्जा और मूवी टिकट का ऑर्डर
टीम के साथ गए सेंसई एवं हरियाणा किक बॉक्सिंग एसोसिएशन महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल के मुताबिक यह पहला मौका है जब इस तरह की वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश के इतने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में आयोजित चरणों में अलग-अलग भार वर्ग में 15 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सभी खिलाड़ियों ने देश में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसमें हरियाणा की ओर से फरीदाबाद के राहुल और शिवांगी बुदाकोटि देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों से बहुत उम्मीद हैं।
इस चैंपियनशिप में राहुल ओसी बॉयज ईवेंट के 47 किलो भारवर्ग से नीचे में और शिवांगी बुदाकोटि ओसी गर्ल्स ईवेंट के 65 किलो से अधिक भारवर्ग में हिस्सा ले रहे हैं। फरीदाबाद किकबॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि दोनों खिलराड़यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग देकर भेजा गया है।