अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
देश भर में फरीदाबाद व बल्लभगढ़ की स्थिति लगातार खराब होने के बावजूद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर निगम के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर में नियमों को ताक पर रख कर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। बिजली कटौती होने पर जनरेटर लगातार चल रहे हैं। सड़कों पर जगह-जगह बिना ढके निर्माण सामग्री पड़ी है, मगर किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
सड़कों पर करवाया पानी का छिड़काव
बल्लभगढ़ क्षेत्र में सड़क किनारे धूल को उड़ने से रोकने के लिए टैंकरों से पानी का छिड़काव करवाया गया। अग्निशमन विभाग की गाड़ियों से पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया गया। बल्लभगढ़ के क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने क्षेत्र में प्रदूषण रोकथाम के लिए काम करें। आदेशों की अनदेखी करने पर नगर निगम सहित अन्य विभागों पर कार्रवाई भी की जा सकती है।