ऐसे में लोगों को नए कानून से लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के की बजाय पुलिस ने उन्हें पहले जागरूक करने का जिम्मा उठाया है। सोमवार को शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी नियमों का उल्लंघन करके चल रहे वाहन चालकों को समझाते दिखे कि अब यदि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाया तो जुर्माना 100 रुपये नहीं एक हजार रुपये लगेगा। लोग भी इतना भारी भरकम जुर्माना सुनकर हैरान दिखे।
जुर्म जुर्माना पहले अब (रुपये में)
बिना ड्राइविंग लाइसें 500 5000
शराब पीकर वाहन चलाना 2000 10000
बिना सीट बेल्ट 300 1000
बिना हेलमेट 100 1000
वाहन चलाते समय फोन पर बात 1000 5000
बिना इंश्योरेंस 1000 2000
दो पहिया वाहन पर दो से ज्यादा सवारी 100 1000