फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey News: ग्रेटर नोएडा या दिल्ली में सरेंडर कर सकता है विकास दुबे, कोर्ट के बाहर बढ़ी सरगर्मी

Wed, 08 Jul 2020 04:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में मिठाई की दुकान के बाहर सीसीटीवी में कैद विकास दुबे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विकास दुबे को लेकर गौतमबुद्ध नगर समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। माना जा रहा है कि वह सूरजपुर कोर्ट या दिल्ली की किसी अदालत में सरेंडर कर सकता है। ऐसे में ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर जिला कोर्ट में आने वाले लोगों का मास्क हटवा कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यही कारण है कि भारी पुलिस बल को कोर्ट परिसर में तैनात किया गया है और कोर्ट के सभी गेट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विकास दुबे के दिल्ली एनसीआर में होने की खबर से जिला गौतमबुद्ध नगर पुलिस भी हाई अलर्ट पर है।

तीन साथी फरीदाबाद से गिरफ्तार
गैंगस्टर विकास दुबे के फरीदाबाद में देखे जाने के मामले में खेड़ीपुल थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह तीनों विकास दुबे के साथी हैं। इन सबको पुलिस ने फरीदाबाद कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन


विकास दुबे के साथी अंकुर, श्रवण व प्रभात मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंकुर पर ओयो होटल में कमरा बुक कराने का आरोप है। अंकुर खेड़ीपुल थाना के भारत कॉलोनी का रहने वाला है। वहीं विकास दुबे न सिर्फ फरीदाबाद के होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है बल्कि एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है।
विज्ञापन



विकास के साथियों को पेशी के लिए कोर्ट ले जाती पुलिस


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें