फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कोविड-19 से मौतों को लेकर स्वास्थ्य सचिव से मांगी रिपोर्ट

Wed, 08 Jul 2020 03:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सचिव से शहर में पिछले दो सप्ताह में कोविड-19 से हुई मौत के लिए जिम्मेदार कारकों पर विस्तृत विश्लेषणात्मक रिपोर्ट मांगी है। यह जानकारी दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने दी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले दो हफ्तों में 736 मौत हुई जिनमें से 397 लोगों की जुलाई के पहले हफ्ते में इस बीमारी से मौत हुई थी।

अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट मांगने का मकसद राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों को घटाने के लिए सभी संभव कदम उठाना है। दिल्ली में अब तक कोविड-19 से कुल 3,165 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें