इस पर नाराज लोगों ने उनके कार्यालय के बाहर पहले धरना दिया और फिर मुर्गा बनकर बांग दी। राम सिंह यादव ने बताया कि कॉलोनी में हर गली में सीवर जाम की समस्या बनी हुई है। रोजाना स्थानीय लोग शिकायत लेकर निगम अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं।
मगर अधिकारी कुंभकरण की नींद से जागने को तैयार नहीं हैं। उन्हें नींद से जगाने के लिए भी बांग देना जरूरी है। अंकुर ने बताया कि वे लोग पहले भी कई बार निगम आयुक्त अनीता यादव को ज्ञापन दे चुके हैं।
तब दो या तीन दिन में समस्या समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। अब अतिरिक्त आयुक्त ने उन्हें सोमवार तक सीवर समस्या सही होने का आश्वासन दिया है।