प्रदेश सरकार ने पलवल और फरीदाबाद जिलों को दो उप-तहसीलों का तोहफा दिया है। इससे इन इलाकों के लोगों को अपने प्रशासनिक कामकाज कराने में आसानी होगी।
प्रदेश मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक, जिला पलवल के गांव बहीन और फरीदाबाद के खेड़ी गुजरान को उप-तहसील बनाया जाएगा।
प्रदेश सरकार के निर्णय के मुताबिक, बहीन उप-तहसील हथीन उपमंडल और तहसील का हिस्सा होगी। इस समय हथीन तहसील हथीन उपमंडल में ही शामिल है।
उप-तहसील बहीन, जिला मुख्यालय पलवल से लगभग 28 किलोमीटर और उपमंडल मुख्यालय से लगभग 13 किलोमीटर दूर स्थित है।