फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: गोकशी की सूचना पर पहुंचे गो रक्षा दल के सदस्यों पर पथराव, तीन घायल

Wed, 27 Nov 2019 05:07 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सूचना पर पहुंंची गो रक्षा टीम पर हुआ पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पलवल के समीवर्ती ग्राम छांयसा में बुधवार सुबह उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए जब गोकशी की सूचना मिलने पर गांव पहुंचे गो रक्षा दल के सदस्यों पर पथराव हो गया। पथराव में तीन लोगों को चोटें आईं। भारी पुलिस बल ने पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गो रक्षा दल, श्रीराम सेना और बजरंग दल के सदस्यों को बुधवार सुबह सूचना मिली कि उक्त गांव में गोकशी की जा रही है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए बजरंग दल के राज्य सह संयोजक भारतभूषण अपनी टीम के साथ छांयसा  पहुंचे। 

अभी उक्त संगठनों के लोग मुखबिर द्वारा दी गई सूचना की पुष्टि ही कर रहे थे कि उन पर पथराव शुरू हो गया और उनपर फरसे लाठियों से हमला बोल दिया गया। इस हमले में गो रक्षक विष्णु जांगिड़, दलीप और जयपाल को चोटें आईं हैं। दिलीप का मोबाइल भी छीन लिया गया। 
विज्ञापन


पथराव और हमले के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण बन गए। मौके पर हथीन थाना प्रभारी जयराम सौरोत दल बल के साथ पहुंचे। पुलिस की संख्या कम होने के चलते पुलिस ने मांस बरामद करने के लिए पलवल से और अन्य थानों से बस भरकर पुलिस बुलाई।  इसके बाद हथीन थाना प्रभारी जयराम के नेतृत्व में छापा मारी शुरू की गई। 

मौके से तीन पॉलिथिन में मांस और अन्य सामान मिला। मौके से पथराव करने वाले फरार हो गए। भारी पुलिस बल ने दबिश दी, लेकिन एक भी आरोपी नहीं मिला। थाना प्रभारी जयराम ने बताया कि इस मामले में भारतभूषण के बयान पर सराज, अज्जी, सल्लम, सलमुद्दीन, आरिफ, जलू, इरशाद, जफरू, सामसू, गुलदीन, बरकत, नूरुद्दीन का पुत्र, मन्नू, मालिया, इशाक, नफीसा, नब्बो, मीठा की पत्नी, बाकी की बेटी, अज्जी का साला और बेटा, काली आदि के अलावा 15 बीस अन्य नामालूम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें