नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने 9.78 करोड़ रुपये की हेरोइन की स्मगलिंग करने की कोशिश करने के आरोप में सात अफगान नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
सभी आरोपियों को 16 नवंबर को अफगानिस्तान के कंधार से यहां पहुंचने के बाद पकड़ा गया था। बयान में कहा गया है कि इन मुसाफिरों की मेडिकल जांच में हेरोइन की 214 कैप्सूलों की बरामदगी हुई। इन लोगों ने इन कैप्सूलों को निगल हुआ था।
इनसे मिली हेरोइन का वजन 1.95 किलोग्राम पाया गया, जिसकी कीमत 9.78 करोड़ रुपये आंकी गई है। हेरोइन को जब्त करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।