फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबादः राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने कार को मारी जबरदस्त टक्कर, तीन की मौत दो गंभीर

Sat, 08 Jun 2019 12:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में सड़क दुर्घटना, तीन की मौत दो गंभीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर करमन बॉर्डर के पास शनिवार सुबह एक भयावह हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतकों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे की चपेट में आने से कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई वहीं अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खबर लिखे जाने तक ट्रक ड्राइवर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें