फरीदाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात करीब 12 बजे सेक्टर 19 चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय देवेंद्र पुत्र तेजपाल निवासी श्याम नगर कॉलोनी की मौत हो गई।
उसके साथ कार में सवार छोटा भाई अधिवक्ता प्रवीण भी था। प्रवीण इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों भाई अनंगपुर गांव से एक शादी के रिसेप्शन से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना के शिकार हो गए।