फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो लाल डेरा के मकानों की होगी नंबरिंग

Wed, 05 Mar 2014 05:23 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के विभिन्न वार्डों के लाल डोरा में बने मकानों की नंबरिंग पर नगर निगम सदन की बैठक में मोहर लग सकती है।
विज्ञापन


कई पार्षद इस मुद्दे को सदन में पास कराने का प्रस्ताव ला सकते हैं। लाल डोरा के मकानों की नंबरिंग हो जाने से पता तलाशने में आसानी होगी।

जानकारी के मुताबिक, अनंगपुर डेरी, झरिया मार्केट, सराय ख्वाजा, बसंतपुर, अगवानपुर, इस्माइलपुर, पल्ला और इमातपुर क्षेत्रों में लाल डोरा में हजारों मकान बने हैं।

यह भी पढ़ें: सीसीटीवी से होगी पुत्रवधू की निगरानी

अधिकांश क्षेत्रों में लाल डोरा के मकानों में नंबरिंग हो चुकी है, लेकिन कई इलाके ऐसे हैं, जहां नंबरिंग अभी तक नहीं हो पाई है।

वार्ड-20 की पार्षद प्रतिभा यादव का कहना है कि उनके वार्ड में अनंगपुर डेरी व झरिया मार्केट में लाल डोरा के मकानों की नंबरिंग नहीं हुई है। इस मुद्दे को वह बुधवार को होने वाली सदन की बैठक में रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि मकानों की नंबरिंग न होने से लोगो को काफी परेशानी होती है। उन्होंने तौसी आबादी वाले मकानों में भी नंबरिंग किए जाने की बात कही।

1,300 करोड़ का बजट
नगर निगम सदन की बैठक में इस बार करीब 1,300 करोड़ रुपये का बजट पास किए जाने का अनुमान है। इसमें विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। सदन कोई नए कर लगाने के मूड में नहीं है। साथ ही टैक्स वसूली को लेकर भी पार्षदों से चर्चा करने की संभावना है, ताकि निगम के राजस्व में वृद्धि की जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें