फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनौती बने पार्टी के 16 बागियों को पार्टी द्वारा निकाल दिया गया है। इसकी घोषणा पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की।
उन्होंने बताया कि निगम चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार कर रहे तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कार्यकर्ता सिही मंडल उपाध्यक्ष दिनेश बंसवाल, युवा मोर्चा से सतीश अधाना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा रवि सोनी, मनोज बाल्यान, रवि कश्यप, जिला सचिव महिला मोर्चा रेखा चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य नेत्रपाल, यशपाल भल्ला, बिजेंद्र बाल्मीकि, इंजीनियर राकेश, कुंवर बालू सिंह, दीपक चौधरी, राजकुमार, गजेसिंह, जोगेन्द्र, लक्ष्मीचंद को निकाल दिया गया है। शर्मा ने कहा कि पार्टी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सर्वोपरि है।
जो कार्यकर्ता पार्टी के विरुद्ध जाकर काम करेगा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि 40 वार्डों में पार्टी से बागी हुए कई निर्दलीय उम्मीदवार प्रत्याशियों के लिए चुनौती बन रहे हैं। ऐसे में भाजपा प्रत्याशियों की राह आसान नहीं लग रही है।