हरियाणा की संगरूर पुलिस ने गुरुवार को फरीदाबाद के शख्स से एक करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप में एक किडनैपर को उसकी महिला साथी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, 315 बोर और को कारतूस बरामद किया है।
पुलिस ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम वीर बहादुर सिंह उर्फ काला भाठूआ है। भाठूआ के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में पहले से ही 17 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि भाठूआ और उसकी महिला साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।