फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल से इस विभाग में नहीं हुई कोई नियुक्ति

Fri, 04 Jul 2014 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद क्षेत्र में हरियाली बढ़े तो कैसे? वन विभाग के स्थानीय कार्यालय 12 वर्ष से स्टाफ की कमी से जूझ रहा है।
विज्ञापन


24 पदों का काम नौ लोग संभाल रहे हैं। इसलिए अधिकारी काम पर पूरा फोकस नहीं कर पाते। मुख्यालय से कई बार मांग की गई फिर भी स्टाफ नहीं बढ़ाया गया।

वन विभाग फरीदाबाद में दो रीजन आते हैं। बल्लभगढ़ और फरीदाबाद। इतने बड़े एरिया को संभालने के लिए 24 कर्मचारी और अधिकारियों की जरूरत है। मगर यहां मात्र नौ कर्मचारी ही पूरा भार उठाए हैं। नतीजा लोड इतना है कि कर्मचारी एक काम पर फोकस ही नहीं कर पाते।

सूत्रों की मानें तो वर्ष 2002 से ही यहां स्टाफ बढ़ाने की मांग चल रही है। अधिकारियों के अलावा कई बार कर्मचारियों ने भी मुख्यालय से मांग की मगर हालात नहीं सुधर रहे। नतीजा सरकार से पौधरोपण के टारगेट को पूरा करना हो या नर्सरी में पौधे तैयार करना, मौजूदा हरियाली को बनाए रखना कर्मचारियों के लिए टेढ़ी खीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि पौधों को छोड़कर कोर्ट आरटीआई और तमाम ऐसे मसले होते हैं, जिनसे रोजाना छुटकारा नहीं मिलता। ऐसे में जो मुख्य काम है वह प्रभावित हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें